अनार – अनार बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा फल होता हैं। कोई भी बिमारी हो जाने पर लोग कहते हैं।कि अनार का सेवन करो। डाक्टर कमजोरी को दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते है।अनार ही नहीं पूरा वृक्ष औषधीय गुणों की खान हैं। अनार का जूस लाल और स्वदिष्ट होने के साथ ही यह हमारे शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। रोजाना अनार खाने से दिल की बीमारी नहीं होती दिमाग बढा़ता हैं। और आंखों की बिमारी नहीं होती हैं। सब फलों में अनार बहुत चमत्कारी माना जाता हैं।
1. पीलिया बिमारी को ठीक करने के लिए 250 मिली अनार का रस 750 ग्राम चीनी मिलाकर चाशनी बनाकर दिन में 3 – 4 बार पीने से पीलिया ठीक हो जाता है।
2. एनीमिया की बिमारी को ठीक करने के लिए 6 ग्राम अनार का पत्ता छाया में सुखाकर चूर्ण बना ले। इस चूर्ण को सुबह शाम गाय के दूध का छाछ बनाकर पीने से एनीमिया की कमी दूर हो जाती हैं।
3. कील मुहासे को दूर करने के लिए एक गिलास अनार का जूस डेली पीने से कील मुहासे की समस्या नहीं होती हैं।
4. जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए अनार का रस और कोई औषधि तेल मिलाकर जोड़ो पर मसाज करने से दर्द में आराम मिलता है।
5. गर्भधारण को बढ़ाने के लिए अनार के छिलके और बीज को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना ले। और चूर्ण को सुबह शाम आधा चम्मच गर्म पानी के साथ खाने से गर्भधारण हो सकता है।
6. पेट के कीड़े को खत्म करने के लिए खट्टे अनार का छिलका 20 ग्राम और शहतूत 2o ग्राम 25o मिली पानी में उबालकर सुबह शाम पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
7. यादि बच्चे को सूखा रोग की शिकायत हो तो 25 ग्राम अनार की कली का रस दूध के साथ पीने से सूखा रोग ठीक हो जाता हैं।
8. मुंंह के छालों को ठीक करने के लिए अनार का पत्ता 15 ग्राम 500 मिली पानी में उबालकर जब पानी एक चौथाई रहा जाए। तो उस काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो सकता है।
9. नाखून के दर्द और सूजन को ठीक करने के लिए अनार का फूल धामासा और हरड़ को बराबर मात्रा में पीसकर नाखून पर पट्टी बांधने से नाखून ठीक हो जाता हैं।
10. घाव को ठीक करने के लिए अनार के फूल की कली को सुखाकर चूर्ण बना ले। इस चूर्ण को घाव पर बार बार लगाने से घाव ठीक हो जाता हैं।
11. त्वचा रोग को ठीक करने के लिए अनार के पत्ते को 5 लीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर नहाने से त्वचा रोग ठीक हो जाता हैं।
12. गंजेपन की समस्या को ठीक करने के लिए अनार के पत्ते का पेस्ट 100 ग्राम आधा लीटर सरसों का तेल मिलाकर उबालकर छान लें। फिर बालों पर लगाने से बाल गिरना बंद हो जाता हैं।और गंजेपन की समस्या खत्म हो जाती हैं।
13. दांतों के दर्द को दूर करने के लिए अनार और गुलाब के सूखे पत्ते को पीसकर मंजन की तरह करने से दांतों के दर्द दांतों में पानी लगना मसूडों से पानी आना आदि समस्या खत्म हो जाती हैं।
14. नाक व कान में दर्द होने पर अनार की छाल का काढा़ बना कर दो – दो बूंद नाक व कान में डालने से दर्द से राहत मिलती हैं।
15. आंखों में समस्या होने पर अनार के पत्ते का रस निकालकर आंखों में लगाने से आंखों की समस्या खत्म हो जाती हैं।