धनिया -धनिया एक मसाला होने के साथ साथ एक औषधि है। पूरे भारत में पके धनिया के फल का इस्तेमाल किया जाता हैं। धनिया का प्रयोग कर भोजन में अरूचि पाचन तंत्र मूत्र विकार रोग मे सहायक होता हैं। धनिया का उपयोग कर अनेक रोगो का उपचार किया जा सकता हैं।इसलिए हमें धनिया का सेवन जरूर करना चाहिए। सर्दियों में हर किसी के रसोई में उपयोग में लाई जाती हैं। धनिया से कुछ गजब के फायदे के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे।
1. जोड़ो मे दर्द होने पर धनिया का चूर्ण एक चम्मच और शक्कर एक चम्मच मिलाकर खाने से गर्मी के कारण होने वाले जोड़ो के दर्द ठीक हो जाते है।
2. रक्त प्रदार की बिमारी मे धनिया का काढ़ा बनाकर दो बड़ा चम्मच भरके दिन में तीन बार पीने से रक्त प्रदर रोग में होने वाले अधिक रक्तस्राव बंद हो जाते हैं।
3. गैस एसीडिटी से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच सूखी धनिया रात भर भिगो कर रख दें। फिर सुबह उठकर उस पानी को पीने से एसीडिटी ठीक हो जाती हैं।
4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए या फिर वजन घटाने के लिए एक गिलास पानी में धनिया का बीज 2-3 घंटे भिगोकर रख दें। फिर इस पानी को उबले जब पानी आधा रहा जाये तो इसका प्रयोग सुबह शाम करने से वजन घटाने लगता हैं।
5. खून की कमी को पूरा करने के लिए धनिया का सेवन करना चाहिए। धनिया मे आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। धनिया खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढा़ता हैं।
6. थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए धनिया का सेवन करना चाहिए। एक गिलास पानी में खड़ी धनिया डालकर रात भर रखा रहने दे। फिर दस मिनट उबालकर गुनगुना पीने से थाइराइड मे आराम मिलता हैं।
7. आँखो की समस्या से छुटकारा पाने के लिए थोड़ा सा धनिया कूटकर पानी में उबाल लें। इस पानी को छानकर शीशी मे रख दें। फिर दो बूंंद आँखो मे डालने से आँख की समस्या खत्म हो जाती हैं। यादि आँखो की सर्जरी हुई हो तो इस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
8. जोड़ो मे दर्द होने पर आधा चम्मच धनिया पाउडर को शिया बटर मे मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को 4 – 6 बूंद नारियल के तेल में मिलाकर हड्डियों वाले जोड़ो पर मसाज करने से सूजन और दर्द दोनों में आराम मिलता हैं।
9. स्किन पर एलर्जी हो या हाथ पैर में जलन हो तो धनिया पत्ती को पीसकर शहद के साथ पेस्ट बनाकर जलन व खुजली वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती हैं।
10. मुंह के छाले को ठीक करने के लिए एक चम्मच पिसी धनिया पाउडर 250 मिलीलीटर पानी में मिलाकर छान लें। इस पानी से दिन में 4 – 6 बार कुल्ली करने से मुंह के छाले ठीक हो जायेंगे।
11. अक्सर गर्भवती महिलाओं को बार बार उल्टियों की शिकायत रहती हैं। इस शिकायत को दूर करने के लिए धनिया का काढ़ा बनाकर एक कप काढ़े मे एक चम्मच मिश्री मिलाकर पीने से उल्टी की शिकायत दूर हो जाती हैं।
12. छोटे छोटे बच्चों को खांसी आने पर धनिया का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके लिए चावल के पानी में धनिया पाउडर 10ग्राम चीनी एक चम्मच मिलाकर दिन में तीन बार देने बच्चों की खांसी बंद हो जाती हैं।
13. यादि आप को भूख कम लगती हैं। तो सूखी धनिया का काढ़ा बनाकर सुबह शाम पीने से भूख ज्यादा लगाने लगती हैं।
14. गैस एसीडिटी अपचन कब्ज आदि समस्या को खत्म करने के लिए धनिया वा सोठ का काढ़ा बनाकर पीने से पेट से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जाती हैं।
15. नाकसीर की समस्या होने पर धनिया पत्ती 20 ग्राम पीसकर थोड़ा सा कपूर मिलाकर दो बूंद नाक में डालने से या फिर सिर पर मालिस करने से नाक से खून आना बंद हो जाता हैं।