हल्दी – मसालों में हल्दी का अपना एक अलग ही महत्व होता हैं। पूरे भारत में हर घरों के रसोई में हल्दी जरूर मिलेगी। हल्दी खाने के रंग और स्वाद दोनों को बढ़ता है।प्राचीन काल से ही हल्दी को जड़ीबूटियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। चोट के लिए हल्दी रामवाण की तरह काम करती हैं। हल्दी को आयुर्वेद में नीम के जितना चमत्कारी माना जाता हैं। हिन्दू धर्म में पूजा मे या फिर अन्य शुभ कामों में हल्दी का प्रयोग किया जाता हैं।
1. जुकाम होने पर हल्दी को सूघंने से जुकाम मे आराम मिलता हैं। और हल्दी सूघंने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
2. सिर में खुजली होने पर हल्दी ,दारूहरिद्रा, भूनिम्ब त्रिफला नीम और चंदन को पीसकर रोजाना मालिश करने से सिर की समस्या खत्म हो जाती हैं।
3. आंखों के दर्द में हल्दी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। 1 ग्राम 25 मीली पानी में उबालकर छान लेंं। इस पानी को कई बार आंखों में डालने से आंखों के दर्द में आराम मिलता हैं।
4. कान के बहाने की समस्या होने पर हल्दी को पानी में डालकर उबाल लें। फिर छान कर कानों में डालने से कान का बहना ठीक हो जाता हैं।
5. दाँतों मे पयरीया की समस्या होने पर सरसों का तेल और हल्दी से मसूडों पर मालिश करने से पयरीया रोग ठीक हो जाता हैं।
6. गले में खराश हो जाने पर अजमोद यवक्षार हल्दी चित्रक का चूर्ण बनाकर 2-5 ग्राम चूर्ण को एक चम्मच शहद के साथ खाने से गले का खराश ठीक हो जाता हैं।
7. खांसी से आराम पाने के लिए हल्दी को भूनकर चूर्ण बना ले। फिर 1 – 2 ग्राम हल्दी चूर्ण को शहद व घी के साथ मिलाकर खाने से खांसी ठीक हो जाती हैं।
8. पेट दर्द की समस्या होने पर 10 ग्राम हल्दी को 250ml पानी में उबाल लें। पेट दर्द होने पर गुड़ मिलाकर पीने से आराम मिलता हैं।
9. स्तन रोग की समस्या होने पर हल्दी लोध्र को पानी के साथ पीसकर स्तनों पर लेप करने से आराम मिलता हैं।
10. दाद खाज खुजली होने पर हल्दी और नीम को पीसकर दाद खुजली वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता हैं।
11. शरीर पर चर्मरोग की समस्या होने पर हल्दी को मक्खन के साथ मिलाकर चमड़ी पर लगाने से आराम मिलता हैं।
12. सूजन हो या फिर कही चोट लगने से सूजन हुआ है।तो हल्दी प्याज अजवाइन को बराबर मात्रा में पीसकर बांधने से दर्द में भी आराम मिलता हैं।और सूजन भी ठीक हो जाती हैं।
13. हल्दी कुष्ठ रोग में काफी हद तक आराम दायक होता हैं। 2 ग्राम हल्दी को गौमूत्र के साथ सेवन करने से आराम मिलता हैं।
14. ल्यूकोरिया रोग में हल्दी बहुत फायदेमंद होता हैं। 2 ग्राम हल्दी पाउडर को दूध मे उबालकर गुड़ मिलाकर पीने से आराम मिलता हैं।
15. पीलिया रोग को ठीक करने के लिए 10 ग्राम हल्दी चूर्ण में 50 ग्राम दही मिलाकर पीने से पीलिया मे आराम मिलता हैं।