खीरा – खीरा और गर्मियां दोनों साथ साथ आती हैं। खीरा मे कई पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे सेहत के लिए जरूरी होते है। खीरे को मिनरल विटामिन और इलेक्ट्रोलाइटस का भंडार कहा जाता हैं। गर्मीयों मे खीरा किसी न किसी रुप में जरूर खाना चाहिए। चाहे वह सैडबिच, सलाद या फिर रायता के रूप में हो खीरा खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
खीरा के घरेलू नुस्खे – Khira Ke Gharelu Nuskhe
1. आँखों में शीतलता प्रदान करने की गुण खीरे मे होती हैं। आँखों पर खीरे को रखने से थकान मिटाती हैं। और काले धब्बे ठीक हो जाते हैं।
2. खीरा खाने से दिल मे होने वाली जलन कम होती हैं और धूप में झुलसी त्वचा पर खीरा लगाने से ठंडा महसूस होता हैं।
3. विटामिन युक्त खीरा खाने से दिनभर शरीर को एनर्जी मिलती हैं। खीरा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है इससे हृदय संबंधी रोग भी दूर रहते हैं।
4. वजन घटाने के लिए सबसे जरुरी है कैलोरी इनटेक मे कमी जिसमें खीरा बहुत मददगार है। इसमे कैलोरी न के समान होती है। वजन घटाने के लिए आप खीरे से बने सालाद को जरूर खाये।
5. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खीरे का सेवन करना चाहिए। खीरा मे कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता इसमें स्टेरोल तत्व पाया जाता हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
6. पेट से जुड़ी समस्या के लिए खीरे का सेवन करना चाहिए। खीरे मे फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता हैं।जो कब्ज से मुक्ति दिलाने के साथ साथ पेट से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
7. पथरी से बचने के लिए खीरे का डेली सेवन करना चाहिए। यह पित्ते और कीडनी की पथरी से बचे रहने के लिए खीरे के रस को दिन में 2 से 3 बार पीना चाहिए।
8. रोजाना खीरा खाने से कैंसर की समस्या नहीं रहती इसमें उपस्थित तत्व सभी तरह के कैंसर को रोकने में मदद करता है।
9. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को खत्म करने के लिए खीरे का सेवन करना चाहिए। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती हैं। और यह शरीर को ठंडा रखता है।
10. मासिक धर्म के दौरान दर्द को दूर करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसमे दही पुदीना काला नमक काली मिर्च जीरा और हींग डालकर खाने से काफी आराम मिलता है।
11. मुंह के दुर्गन्ध को दूर करने के लिए खीरे का एक टुकड़ा मुंह में थोड़ी देर रखने से मुंह में दुर्गन्ध की समस्या खत्म हो जाती हैं।
12. गर्मियों में स्किन प्राब्लम को दूर करने के लिए खीरे को डेली खाये या फिर खीरे के रस को चेहरे पर लगाने से ब्यूटी प्राब्लम की समस्या खत्म हो जाती हैं।
13. खीरा खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि खीरे मे 100% मे से 95% पानी होता है।जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
14. खीरा खाने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर आ जाते है। और यह आँतों की बहुत अच्छी तरह से सफाई करता है।
15. बाल को बढ़ाने के लिए खीरे मे मौजूद तत्व सीलिशिया बालों और नाखूनों मे चमक लाता है। और इन्हें मजबूत करता है सल्फर और सीलिशिया के कारण बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसीलिए खीरा जरुर खाना चाहिए।
Yum yum
Sent photo
Sent me photo