लौकी – सब्जियों में लौकी जरूर खान चाहिए। लौकी खाने से आलस्य नहीं आती और वजन भी घटता है। लौकी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। लौकी का जूस अम्लीय कै कम करता है और जलन दर्द में भी आराम मिलता हैं। खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से ताजगी और एनर्जी मिलती हैं।
1. लौकी की सब्जी खाने से और इसका जूस पीने से शरीर में ताजगी महसूस होती हैं। डेली इसका सेवन करने से पेट में भारीपन नहीं रहता हैं।
2. लौकी वजन बहुत जल्द कम करने में सहायक होता हैं। इसे उबालकर नमक के साथ खाये या फिर इसका जूस पीने से वजन कम होता हैं।
3. एसीडिटी या पाचन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए लौकी को भोजन के साथ जरूर खान चाहिए। लौकी खाने से एसिडिटी व पाचन संबंधी समस्या खत्म हो जाती हैं।
4. डाइबिटीज की समस्या को खत्म करने के लिए लौकी का सेवन अत्यधिक लाभकारी होता हैं। डायबिटीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना चाहिए।
5. पेशाब संबंधी समस्या को दूर करने के लिए लौकी का सेवन करना चाहिए। लौकी के सेवन से शरीर में सोडियम को कम करता है। जो यूरिन के द्वारा बाहर निकल जाता हैं।
6. त्वचा को निखारने के लिए लौकी का डेली सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आ जाती हैं। इसीलिए महिलाएँ लौकी का प्रयोग करती हैं।
7. लौकी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता हैं। हृदय संबंधी कोलेस्ट्रॉल को धीरे धीरे कम करने में सहायक होता हैं।
8. लौकी मे भरपूर मात्रा में डायटी फायबर विटामिन ए विटामिन सी थायमिन राइबोफ्लेविन विटामिन बी मिनरल्स कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम फास्फोरस पोटेशियम सोडियम और जिंक पाया जाता हैं। इसलिए हमारे शरीर को स्वास्थ्य बनाये रखता हैं।
9. लौकी के जूस में अन्य सब्जियों के जूस के साथ मिलाकर नहीं पीना चाहिए।
10. जलन और दर्द में आराम पाने के लिए लौकी का जूस पीना चाहिए। जिससे शरीर तारोताजा रहता हैं।
11. शरीर में अंदरूनी गंदगी साफ करने के लिए खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से अंदरूनी गंदगी खत्म हो जाती हैं। और शरीर को एनर्जी मिलती हैं।
12. पेट में कब्ज होने पर सुबह लौकी का रस पीना चाहिए। जिससे हमारा पेट साफ रहता हैं। और पेट में कब्ज की सिकायत नहीं होती हैं।
13. गर्मी के कारण सिर में दर्द होने पर लौकी के ठंडी तासीर का गर्मियों के मौसम में सेवन करना बहुत लाभकारी होता हैं। लौकी के जूस में अदरक मिलाकर पीने से सिर दर्द ठीक हो जाता हैं।
14. हाई ब्लड प्रेशर होने पर लौकी का सेवन करना चाहिए। लौकी मे अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता हैं। जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।