मौसंबी – मौसंबी न सिर्फ शरीर में जल की कमी को पूरा करने में मदद करता है जबकि कई तरह के रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। मौसंबी को मीठा नींबू भी कहा जाता हैं। गर्मी के सीजन में यह हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने मे मीठा नींबू का जूस बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। मौसंबी का स्वाद अम्लीय और एसिडिक होता हैं। मौसंबी फल का सूखा छिलका खाने से कमजोर दूर होती हैं और वात रोग को कम करने में भी सहायक होता हैं। मौसंबी मे अनेक प्रकार के विटामिन्स पाये जाते है। इसमे कैल्शियम पोटीन फाइबर आयरन पोटैशियम फास्फोरस भर पूर मात्रा मे पाया जाता हैं।
1. मौसंबी दांतों के दर्द में बहुत लाभकारी होता है। मौसंबी फल का छिलके को पीसकर पेस्ट बना ले। और दांतों में जहां पर दर्द हो रहा हैं। वहां पर लगाने से दांतों के दर्द को राहत मिलता हैं।
2. सांसो से संबंधित रोग को दूर करने के लिए 40 – 50 मिली मौसंबी के रस मे 1 ग्राम मरिच का पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर पीने से सांस सम्बन्धी बीमारी ठीक हो जाती हैं।
3. हैजा को ठीक करने के लिए मौसंबी का जूस इस्तेमाल करना चाहिए। 4o- 100 मिली मौसंबी फल के जूस का सेवन करने से पित्त की समस्या उल्टी दस्त और हैजा के सभी लक्षण ठीक हो जाते है।
4. यादि आप को बार बार अत्यधिक प्यास लग रही हो और गला या मुंह सूखा रहा हो तो मौसंबी फल का छिलका पीसकर चूर्ण बनाकर इसका प्रयोग करने से प्यास लगना बंद हो जायेगी।
5. पेशाब रूक कर आता हो या फिर पेशाब करते समय दर्द व जलन हो रही हो तो मौसंबी फल का रस 50- 100 मिली पीने से पेशाब से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जायेगी।
6. मुहासा दूर करने के लिए मौसंबी फल के छिलके को छाया में सुखाकर पीस ले। और इसमे मुलतानी मिट्टी हरिद्रा चूर्ण तथा 1-2 बूंंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से झाइयां और मुहासांं ठीक हो जाता हैं।
7. दस्त से छुटकारा पाने के लिए 50-100 मिली मौसंबी के रस में सौफ का चूर्ण और शक्कर मिलाकर प्रयोग करने से दस्त और बुखार में आराम मिलता है। दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
8. मौसंबी के फल से बने जूस को पीने से जोड़ो मे होने वाले दर्द से राहत मिलाता है।
9. आँखों की समस्या को दूर करने के लिए मौसंबी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे एटी आँक्सीडेट और एटी बैक्टीरियल तत्व होने के कारण ये आँखों की समस्या को खत्म करता है।
10. यादि आप एनीमिया के मरीज है या आप को कमजोरी हो रही हो तो डेली मौसंबी का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं। जिससे कमजोरी दूर हो जाती हैं।
11.कब्ज होने पर मौसंबी का जूस डेली पीना चाहिए।क्योंकि मौसंबी मे फाइबर तत्व पाया जाता हैं। जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करता है।
12. होठों के काले पन को दूर करने के लिए या फिर फटे होठों को ठीक करने के लिए दिन में तीन से चार बार मौसंबी का रस लगाने से होठों पर लाली आ जायेगी और फटे होठ ठीक हो जायेंगे।
13. रूसी और दो मुहे बालों को ठीक करने के लिए मौसंबी के रस को थोड़ा सा पानी मिलाकर लगा ले और थोड़ी देर बाद इसे धो लें। जिससे रूसी और दो मुहे बाल ठीक हो जायेंगे।
14. चेहरे को साफ करने के लिए मौसंबी को दो भागों में काटकर और आधे भाग को अपने चेहरे पर घिसे और इसे चेहरे पर गोलाकार धीरे धीरे 10 मिनट घुमाए। पूरा रस चेहरे पर घिस जाये तो चेहरे को पानी से धो लें। फिर आपका चेहरा खिल उठेगा।